फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला

विज्ञापन
रामनगर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर/भीमताल/भवाली। बढ़ती महंगाइ के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला के नेतृत्व में रानीखेत रोड रामनगर में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने कहा कि शराब और खनन की नीति बनाने में सरकार को समय नहीं लगता है मगर महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर काबू पाने में राज्य सरकार कोई भी नीति नहीं बना पा रही है। 2022 में बीजेपी सरकार की विदाई उत्तराखंड से तय है। पुतला दहन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, सचिव प्रदेश कांग्रेस डॉ. निशांत पपनै, रामनगर कांग्रेस विधानसभा ऑब्जर्वर ओम प्रकाश, कोआर्डिनेटर रिद्ध करन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, सभासद भुवन शर्मा, जावेद खान, रवि ठाकुर, महेश पांडे, वीरेंद्र लटवाल, अजय मेहता, सचिन कुमार, जितेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन

भीमताल में नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियों ने भीमताल बाईपास में मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, युवा विधानसभा अध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, हेमा परगाई, सतीश टम्टा, प्रेमा देवी, गंगा देवी केआर आर्य आदि थे। इधर भवाली में नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, खष्टी बिष्ट, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पुष्पेश पांडे, आनंद सिंह बिष्ट आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें