फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

162 कनिष्ठ सहायकों का प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शिक्षा विभाग के आयोजन में सोमवार को कुमाऊं मंडल के 162 कनिष्ठ सहायकों की काउंसिलिंग के बाद वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रोन्नति की गई। काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान 16 कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सभागार में मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास की देखरेख में मंडलभर के 162 कनिष्ठ सहायकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। काउंसिलिंग में गंभीर रूप से बीमार, दिव्यांग, दुर्गम में दस वर्ष से अधिक सेवा करने, वरिष्ठ कार्मिक मान्यता प्राप्त संघ के पदाधिकारी एंव सुगम से दुर्गम के तहत श्रेणियां बांटी गई थी। काउंसिलिंग के बाद श्रेणीवार ही कनिष्ठ सहायकों को उनकी इच्छानुसार विद्यालय और कार्यालय आंवटित किए।
काउंसिलिंग कराने में प्रशासनिक अधिकारी सुभाष जोशी, कविता पांडेय, कमल फुलारा, जगमोहन रौतेला, मोहन फर्त्याल, प्रमोद कुमार, ध्यान सिंह आदि ने सहयोग किया। इधर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन खाती, सचिव धीरेंद्र पाठक ने काउंसिलिंग कराने के लिए विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। यहां एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर नेगी, तरुण तिवारी, पुष्कर भैसोड़ा, पंकज जोशी, वीरू पांडे, हरजीत सिंह, दलीप सिंह, नितेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें