हल्द्वानी। शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर हल्द्वानी में जगह-जगह गणपति बप्पा की धूम रही। शुभ मुहूर्त में मंदिर और घरों में गणपति मूर्तियों की स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा के साथ
सुबह शाम मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना की गई।
वैश्य महासभा ने की मूर्ति स्थापना
वैश्य महासभा की ओर से प्राचीन श्रीराम मंदिर प्रांगण में ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की मूर्ति स्थापना और विधिवत पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। पूजन विवेक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में वैश्य महासभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महामंत्री विनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, वैश्य महिला समिति अध्यक्ष सीमा देवल, महामंत्री खुशबू जायसवाल, कोषाध्यक्ष कुसुमलता केसरवानी आदि मौजूद रहे।
बैंड बाजों के साथ लाए प्रतिमा
हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगल पड़ाव में भगवान गणेश की प्रतिमा को बैंड बाजे के साथ लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर स्थापित की। इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, सुभाष मोंगा, स्वर्ण लाल, रूपेंद्र नागर, गंगा जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म सेवा समिति
हल्द्वानी। सनातन धर्म सेवा समिति के पदाधिकारियों की ओर से देवी मंदिर रामलीला मोहल्ला में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद, पूर्व सभासद गोविंद सिंह बगड़वाल, पार्षद तन्मय रावत, हितेश जोशी, सुशील कुमार, रिंका चौरसिया, गोलू, जतिन कश्यप आदि उपस्थित रहे।
साईं भजन हाल
हल्द्वानी। हल्द्वानी साईं भजन हाल में गणेश महोत्सव समृद्धि उत्सव का शुभारंभ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर सह संस्थापक राजकुमार केसरवानी, संरक्षक गणेश साहू, अध्यक्ष प्रेम मदान, महामंत्री विजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार आनंद, मुख्य कार्यक्रम संयोजक हिमांशु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
जयकारों के साथ विराजे गणपति बप्पा
भवाली/बिंदुखत्ता/कालाढूंगी। भवाली के पौराणिक देवी मंदिर में गणेश चतुर्थी सादगी के साथ मनाई गई। मंदिर के पुजारी मोहन कपिल ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर अरुण पुजारी, प्रभा जोशी, रुचि बेलवाल, हेमा जोशी, मुन्नी तिवारी आदि मौजूद रही।
बिंदुखत्ता के घोड़ानाला शिव मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना से पहले कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर अजय सिंह, पूरन सिंह, शेखर संभल, राजू बिष्ट आदि मौजूद रहे।
कालाढूंगी के शिवमंदिर में गणेश महोत्सव कमेटी ने पूजा अर्चना के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। इस दौरान पुजारी मोहन चंद्र तिवारी, दीपक बनोला, चंद्रशेखर कांडपाल, ललित मोहन कांडपाल, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
आज कदली वृक्ष लेने फरसौली जाएंगे भक्त
भवाली (नैनीताल)। नगर में शनिवार से नंदाष्टमी की धूम रहेगी। दोपहर 2 बजे नंदा देवी कमेटी के सदस्य पौराणिक देवी मंदिर से कदली वृक्ष लेने फरसौली जाएंगे और भैरव दत्त लोशाली के आवास से कदली वृक्ष लाकर भक्त गंगनाथ मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर भवाली आएंगे। यह जानकारी कमेटी उपाध्यक्ष कंचन बेलवाल ने दी