हल्द्वानी या ऊधमसिंहनगर में स्थापित किया जाए हाईकोर्ट
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा है कि हाईकोर्ट को गौलापार या रानीबाग में निस्प्रयोज्य पड़ी जमीन पर स्थापित किया जाना चाहिए। ऊधमसिंह नगर में पंतनगर के पास या हेमपुर डिपो के पास भी उपयुक्त जमीन है। इन जगहों पर सड़क और हवाई सुविधा नजदीक है। जनमत सर्वेक्षण कराना कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों के बीच परस्पर संबंधों में कटुता पैदा करेगा। हाईकोर्ट प्रकरण पर पूर्ण विराम लगना व्यापक जनहित में अति आवश्यक है। हाईकोर्ट नैनीताल में होने से नैनीताल का जनजीवन अस्तव्यवस्त और अनियंत्रित हो जाता है। वाहनों की अधिकता से नैनीताल में जाम की स्थिति बनी रहती है।