फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चे ने प्रधानमंत्री के जनपद आगमन का विरोध करने का एलान किया

विज्ञापन
किच्छा में प्रेस से बात करते संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारी। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। तीन कृषि कानूनों की वापसी के समय किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद ऊधमसिंह नगर आगमन के विरोध का एलान किया है। कहा कि आज देश के सैकड़ों किसानों के ट्रैक्टर दिल्ली में खड़े हैं, जिन्हे रिलीज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को बरेली रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा के तराई किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सलविन्दर सिंह, राष्ट्रीय सिख संगत के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह रंधावा व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कुमाऊंमंडल अध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने प्रधानमंत्री के जनपद आगमन का विरोध करने की घोषणा की।
कहा कि 13 महीने के आंदोलन के बाद जिस समय कानून वापस लेने की घोषणा प्रधानमंत्री ने की तो एमएसपी लागू करने, किसानों पर दर्ज मुकदमेे वापस लेने समेत कई वादे किए गए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए। कहा कि भाजपा शासन में जनपद की गदरपुर और सितारगंज चीनी मिलें बंद हुईं, उन्हे चालू करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया गया। चेतावनी दी कि इन मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा प्रधानमंत्री का विरोध करेगा। इस बारे में मोर्चा की पूरी रणनीति दो दिन में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें