फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: साहब...ना स्ट्रीट लाइटें जलती हैं और ना नालियां साफ हैं, नगर आयुक्त के सामने लोगों ने उठाईं समस्याएं

Mon, 19 Aug 2024 12:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में नगर निगम के वार्डों में स्ट्रीट लाइट, सीवर, नालियां चोक सहित कई समस्याएं हैं। जब नगर आयुक्त ने रविवार को वार्ड 18 का निरीक्षण किया तो लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। बोले साहब, शिकायत करके थक गए लेकिन कोई सुनता ही नहीं है।
विज्ञापन
haldwani - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में नगर निगम के वार्डों में स्ट्रीट लाइट, सीवर, नालियां चोक सहित कई समस्याएं हैं। जब नगर आयुक्त ने रविवार को वार्ड 18 का निरीक्षण किया तो लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। बोले साहब, शिकायत करके थक गए लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। इस पर नगर आयुक्त ने स्ट्रीट लाइट, सफाई, सीवर लाइन सही कराने का आश्वासन दिया।

निकाय चुनाव की तिथि जल्द घोषित हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि सत्ता पक्ष के लोगों ने ही नगर निगम में स्ट्रीट लाइटें खराब होने सहित कई शिकायतें की हैं। साथ ही फीडबैक दिया है कि अगर ये ही हाल रहा तो चुनाव में नुकसान हो सकता है। इसके बाद जिला प्रशासन से लेकर नगर निगम के अधिकारी जनसंवाद से लेकर वार्ड में जाने लगे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: बेतालघाट में जंगल में बकरियां चराने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, ऐसे बचााई

छुट्टी के दिन रविवार देर शाम नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने निगम की टीम के साथ भोलानाथ गार्डन और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लोगों ने शिकायत की कि स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। वार्ड में कई जगह सड़कें खराब हैं। सीवर लाइन चोक हैं। कई नालियां भी कूड़े से पटी पड़ी हैं।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि सीवर लाइन चोक की शिकायत जल संस्थान से सही करने के लिए कहा गया है। स्ट्रीट लाइटें एक-दो दिन में सही करा दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें