फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, बिजली और पानी के लिए लोगों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। आपदा के बाद अतिआवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर छड़ा खैरना वासी बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। ग्राम प्रधान और व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में जरूरी सामान दूध, बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं धरने पर बैठे लोगों को सुबह से ही भवाली कोतवाल अशोक कुमार और तहसीलदार बरखा जलाल ने बार बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त कराया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम सभा में आपदा के बाद जो भी परेशानी हुई है उसे वह 24 घंटों के अंदर पूरा कर अन्य मांगों को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, कन्नू गोस्वामी, भरत नैनवाल, दिनेश बिष्ट, संजय पांडेय, मोहित सिंह, संतोष सिंह, पुष्कर सिंह, विपुल ढौडियाल, हितेश साह, गंगा सिंह, भरत जलाल, लीला देवी, कविता पिनारी, पुजा परिहार, रेखा देवी, शांति देवी, पूरन लाल साह, शंकर नाथ गोस्वामी, रविंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह रक्षित साह, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें