फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जिले में अब भी 120 से ज्यादा पर्यटक फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आपदा के कारण अभी भी जिले में 120 से ज्यादा पर्यटक अलग-अलग कारणों से जगह-जगह फंसे हुए हैं। जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऐसे 40 पर्यटकों को बाहर निकाला। कुछ पर्यटकों की गाड़ी का तेल खत्म हो गया था। कुछ पर्यटक पैदल ही निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश से जिले में अलग-अलग जगह पर्यटक फंस गए थे। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य कर कई जगह से पर्यटकों को निकाल लिया। बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने और कई मार्गों के खुल जाने से पर्यटकों को निकालने का काम शुरू हुआ। एसपी सर्वेश पवार ने बताया कि एसडीएम से संपर्क कर पर्यटकों की गाड़ी में तेल भरवाया गया। पुलिस के अनुसार रामगढ़ में फंसे लोगों को भी पुलिस लगातार निकाल रही है। बीमार लोगों का इलाज भी चल रहा है। सूत्रों के अनुसार चार विदेशी भी फंसे हुए हैं। वे अपने देश जाना चाहते हैं।
20 से अधिक गांव का संपर्क नैनीताल से कटा
कालाढूंगी। रानीकोटा-देवीपुरा सौड़ मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से कोटाबाग ब्लॉक के 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का संपर्क कोटाबाग और नैनीताल से कट गया है। काश्तकारों की फसलें आपदा में नष्ट हो चुकी हैं। बांसी के बुरासी नाले में बना पुल टूटने की कगार पर है। कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्र ग्राम पंचायत डोला, रियाड़, जलना, बाघनी, बांसी सौड़ बगड़, ओखलढूंगा, डोन परेवा, गोरियादेव तलिया आदि 20 ग्राम पंचायतों में आपदा से जनजीवन प्रभावित हो गया। जनप्रतिनिधि कृपाल बिष्ट ने डीएम से कोटाबाग के अमगड़ी, डोला और स्यात न्याय पंचायत में तहसीलदार और संबंधित पट्टी पटवारी से सर्वे कराने और आपदा की चपेट में आए ग्रामीणों के मकान, गोशाला और कृषि भूमि की रिपोर्ट बनाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 40 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे 69 पर्यटकों में से 40 पर्यटकों को सेना ने रेस्क्यू कर लिया है। इनमें से 27 पर्यटक व्यास घाटी से चीनूक हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करके पिथौरागढ़ लाए गए जबकि दारमा घाटी में फंसे 42 पर्यटकों में से गर्भवती समेत 13 पर्यटकों को सेना ने धारचूला सुरक्षित पहुंचाया। इसके अलावा छह स्थानीय लोगों को भी सेना ने रेस्क्यू किया है। 29 पर्यटक अब भी ढाकर हेलीपेड में फंसे हैं, जिन्हें भी जल्द ही सेना रेस्क्यू करेगी।
फिल्मी अदाकारा सादिया को गुंजी से किया रेस्क्यू
पिथौरागढ़। टीवी एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी भी गुंजी में होने वाले शिव महोत्सव के लिए पहुंची थीं। अन्य पर्यटकों के साथ ही वह भी व्यास घाटी में फंस गई थीं। बृहस्पतिवार को रेस्क्यू कर उन्हें भी पिथौरागढ़ लाया गया। 20 अक्तूबर से शुरू होने वाले शिव महोत्सव के लिए पहुंची अदाकारा सादिया भी खराब मौसम के चलते गुंजी में फंस गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें