नैनीताल में दुर्गा महोत्सव में लीफबर्ड फाउंडेशन की ओर से तैयार रिंगाल से बने उत्पाद लोगों को भा रहे हैं। स्टॉल संचालक जोगा राम व गोपुली देवी ने बताया कि उनके 50 फीसदी उत्पाद दो दिन में ही बिक गए हैं।
इनमें लैंप शेड, टोकरियां, चटाई, पूजा टोकरी, कूड़ेदान, पेन स्टैंड, फूलदान शमिल हैं। कहा, धीरे-धीरे रिंगाल के उत्पाद बनाने वाले लोग कम हो रहे हैं और नई पीढ़ी में इस कार्य को लेकर रुचि नहीं है। उनकी संस्था कई जगह जाकर युवाओं को रिंगाल के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दे रही है।