फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस नहीं मिलने से घंटों परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली के दूसरे दिन हालांकि यात्रियों की संख्या कम रही लेकिन रोडवेज स्टेशन में टनकपुर, खटीमा और नैनीताल जाने वाले यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज स्टेशन पर आए यात्री पूछताछ कक्ष में कई बार बस के लिए जानकारी लेते रहे लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन

एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को यात्रियों की संख्या काफी कम रही। बसों की कोई कमी नहीं थी। जो भी यात्री आए सभी को गंतव्य की ओर भेजा गया।
यात्रियों की वापसी को लगेंगी अतिरिक्त बसें
हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन ने दीपावली त्योहार पर घर गए यात्रियों की वापसी के लिए अतिरिक्त बसें लगाने के निर्णय लिया है। देहरादून, दिल्ली और बरेली के लिए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली और बरेली के लिए 10 से 15 अतिरिक्त बसें भेजने का निर्णय लिया है। देहरादून के लिए भी डिमांड के हिसाब से अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें