फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल, ज्योलीकोट, खैरना तक जाम में फंसे रहे यात्री

विज्ञापन
खैरना बाजार क्षेत्र में रविवार की शाम जाम में फंसे वाहनों की लगी कतार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/ गरमपानी। कुमाऊं मंडल को जोड़ने वाले भीमताल-रानीबाग मार्ग पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद होने से भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर जाम की समस्या बनी हुई है। वाहनों के बढ़ते दबाव से रविवार को भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर वीरभट्टी, भुजियाघाट, गेठिया में जाम से लोग परेशान रहे। बरात के वाहन भी जाम में फंसे रहे। शाम पांच बजे बाद भीमताल-रानीबाग मार्ग खुलने के बाद वाहनों की लंबी कतार लगने पर पुलिस ने बारी-बारी से वाहनों को छोड़ा।
विज्ञापन

उधर भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते रविवार शाम झूलापुल गरमपानी से खैरना बाजार तक जाम रहा। इससे अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल पिथौरागढ़, बागेश्वर की तरफ आने जाने वाले वाहन एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे। झूला पुल के पास वाहनों को बारी-बारी से छोड़ने के बाद यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें