फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा हाईवे पर 10 किमी के जाम में फंसे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। सप्ताह के अंत (वीकेंड) के चलते रविवार को भवाली में घंटों जाम लगा रहा। करीब दस किमी तक भीमताल रोड, नैनीताल रोड, रानीखेत रोड पर सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि वीकेंड के चलते भारी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। रविवार को पर्यटकों और दीपावली में घर आए लोगों के वापस जाने से जाम लग गया। साथ ही सड़कों में जगह जगह मलबा होने से भी स्थिति विकट हो गई। इधर, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार दोपहर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते कैंची धाम से खैरना तक 10 किमी लंबा जाम लगा रहा। इसके चलते पांच घंटे तक यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट, हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, बरेली, नैनीताल, भीमताल, भवाली, खैरना, गरमपानी, बेतालघाट से आने और जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम में फंसे लोग पैदल ही गरमपानी पहुंच गए। वहीं कई सैलानियों की ट्रेनें और बसें छूट गईं।
वहीं पुलिस कर्मी जाम को खुलवाने में जुटे रहे और वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा। इधर, गरमपानी क्षेत्र में दीपावली के बाद लौट रहे लोगों को खैरना चौराहे में 3 घंटे तक वाहनों के इंतजार करना पड़ा। इस
विज्ञापन

रानीबाग-भीमताल मार्ग पर जाम
भीमताल। वाहनों के दबाव के कारण रानीबाग-भीमताल मार्ग पर भी सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को ज्योलीकोट के रास्ते भेजा गया। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। घंटों में वाहनों में बैठे यात्री परेशान रहे। वहीं काठगोदाम से छलड़ी गांव तक रविवार की देर रात नौ बजे तक जाम लगा रहा। भीमताल पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही। वहीं पुलिस ने वाहनों को भवाली से ज्योलीकोट होते हुए हल्द्वानी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें