फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : किसान ही बन गए बिचौलिए, अपनी खतौनी के जरिये तुलवा रहे यूपी का धान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। धान खरीद में खतौनी व्यवस्था लागू होने से इस बार कई किसान जमकर चांदी काट रहे हैं। किसान ही बिचौलियों का काम कर रहे हैं। कई किसान यूपी के किसानों से सस्ता धान खरीदकर अपनी खतौनी लगाकर सरकारी तौल केंद्र में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी तौल केंद्रों की खरीद 11 लाख क्विंटल पार हो चुकी है। किसान जिस हिसाब से धान लेकर सरकारी तौल केंद्रों पर आ रहे हैं, उससे साफ है कि नवंबर में सरकार की ओर से सरकारी तौल केंद्रों का तय किया गया हुआ लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
आरएफसी ललित मोहन रयाल ने बताया विभाग की ओर से कराई गई जांच में यह सामने आ चुका है। उन्होंने कहा नियमानुसार किसान की खतौनी के हिसाब से ही धान की तौल हो रही है। खरीद पूरी होने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में कुछ गलत पाया गया तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें