फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी जेल की सुरक्षा के लिए खुलेगी चौकी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। जेल की सुरक्षा के लिए अब जेल के बाहर जेल चौकी खुलेगी। आईजी जेल ने जेल अधीक्षक को पत्र भेजकर जेल चौकी के लिए जमीन चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। जेल अधीक्षक ने जमीन ढूंढने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार जेल के बाहर सुरक्षा के लिए जेल चौकी होनी चाहिए, लेकिन हल्द्वानी उपकारागार में जेल चौकी नहीं है। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने कहा कि जेल चौकी के लिए आईजी जेल को प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी सूचना एसएसपी नैनीताल को भी दी गई थी। इसी कड़ी में आईजी जेल ने जेल चौकी के लिए जगह चिह्नित करने के लिए कहा है। चौकी के लिए जमीन ढूंढी जा रही है। कहा कि जेल चौकी खुलने से इलाके की सुरक्षा और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें