रामनगर दाबका नदी में खनन गेट का शुभांरभ करते हुए।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। दाबका नदी में शुक्रवार से खनन शुरू हो गया है। खनन गेट का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा, डीएफओ बलवंत सिंह शाही, डीएलएम धीरेश बिष्ट आदि ने किया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि इस बार दाबका नदी में उपखनिज काफी मात्रा में है। पिछली बार दाबका नदी में उपखनिज निकासी का लक्ष्य 3,86000 घन मीटर था, जिसमें से सिर्फ 86000 घन मीटर की ही निकासी हो पाई थी।
इस बार अभी तक खनिज निकासी का घनमीटर तय नहीं हुआ है। जल्द ही देहरादून से टीम आकर इसका लक्ष्य निर्धारित करेगी। कहा कि कोसी नदी में अभी पानी ज्यादा है, जैसे ही पानी कम होता है दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कोसी नदी को भी उपखनिज के लिए खोल दिया जाएगा।
दाबका नदी में उपखनिज का कार्य 31 मई 2022 तक चलेगा। डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि पहले दिन सिर्फ दो गाड़ियां ही खनन के लिए गईं। इस पर कई लोगों ने खुशी जताई।
इस दौरान एसडीओ शीशपाल सिंह रावत, आरओ बन्नाखेड़ा लक्ष्मण सिंह महेरा, अनुभाग अधिकारी हीरा सिंह अधिकारी, वन दरोगा इंदर लाल, प्रभारी गश्ती दल त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।