फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला बैराज में कच्चा बंधा टूटा, पेयजलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज से शीशमहल फिल्टर प्लांट को पेयजल आपूर्ति करने वाला कच्चा बंधा सोमवार देररात एक बजे टूट गया। इस कारण ट्रीटमेंट प्लांट की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। प्लांट में आपूर्ति बंद होने से मंगलवार को सुबह से ही पूरे शहर की पेयजल सप्लाई ठप हो गई। इससे शहर की करीब दो लाख की आबादी पेयजल के लिए परेशान रही। हालांकि देरशाम को पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

गौला बैराज में इस समय मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके चलते सिंचाई विभाग ने गौला बैराज से जलसंस्थान के शीशमहल ट्रीटमेंट प्लांट को पेयजल आपूर्ति करने के लिए गौला में अस्थायी रूप से कच्चा बंधा बनाया गया है जो कि सोमवार रात करीब एक बजे टूट गया जिसके कारण जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते शहर के लोगों को सुबह पानी नहीं मिल सका।
जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि गौला बैराज से पानी न मिलने के कारण मंगलवार को सुबह की पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि गौला बैराज में कच्चा बंधा ठीक होने के उपरांत दोपहर साढ़े 12 बजे गौला बैराज से फिल्टर प्लांट को पानी मिल सका। जिसके बाद शाम छह पेयजलापूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

जीतपुर नेगी में चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित जीतपुर नेगी में चार दिनों से पानी न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलोक शर्मा ने बताया कि नलकूप में चार-पांच दिनों से ताला पड़ा हुआ। पानी न आने की शिकायत करने के लिए मंगलवार को क्षेत्रवासी टीपीनगर जलसंस्थान के दफ्तर गए थे लेकिन वहां न तो एई और जेई में से कोई नहीं मिला।
जगदंबा नगरवासियों के लोगों ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। जगदंबा नगर क्षेत्र में कई दिनों से लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। कई बार पेयजल समस्या के समाधान की मांग करने के बावजूद लोगों को पानी की बूंद नहीं मिल रही है। जगदंबानगर वासियों ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सौरभ भट्ट के नेतृत्व मे जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन किया।
सौरभ भट्ट ने ईई को बताया कि डिग्री कॉलेज के पीछे जगदंबा नगर कॉलोनी में कई दिनों से लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में वार्ड 8 के पार्षद रवि वाल्मीकि, श्रीकृष्ण भट्ट, प्रेम सिंह बगड़वाल, हर्ष उप्रेती, चंदन बिष्ट, हरीश चंद्र पांडे, उर्वा दत्त भट्ट, महिपाल सिंह नेगी, नंदन अधिकारी, अनिल जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट, विनय पांडे, आनंद सिंह नेगी, गिरीश चंद्र भट्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, जीवन कार्की, प्रमोद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें