फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर पिता की मौत, बेटी घायल

विज्ञापन
Death in Road Accident Haldwani
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेटी को बाइक से महिला कॉलेज छोड़ने जा रहे पिता को रामपुर रोड पंचायतघर के पास डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन

चांदनी चौक गरवाल निवासी 52 वर्षीय मान सिंह परगाई रामपुर रोड स्थित एक वाहन एजेंसी में फाइनेंस का काम करते थे। मंगलवार की सुबह वह अपनी बेटी चेतना को छोड़ने के लिए बाइक से महिला डिग्री कॉलेज जा रहे थे। पंचायतघर पहुंचने पर रुद्रपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मान सिंह पहिये के नीचे आ गए और पीछे बैठी बेटी दूसरी तरफ गिर गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने मान सिंह को एसटीएच में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटी को हाथ में चोट लगी। परिजनों ने बताया कि मान सिंह की तीन बेटियां मौजूद हैं। मान सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। घटना के बाद पुलिस ने डंपर चालक तिकोनिया निवासी देवेंद्र सिंह को पकड़ लिया। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें