द होली एकेडमी में आयोजित हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। द होली एकेडमी की 32वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चे पेड़, छोलिया नर्तक भारत माता, मिल्खा सिंह, आर्मी अधिकारी समेत विविध रूपों में नजर आए। बच्चों के इन अलग अलग रूपों को दर्शकों ने खूब सराहा।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुुुुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। अलग अलग वेशभूषा में मंच पर पहुंचे बच्चों की दर्शकों ने सराहना की। प्रतियोगता के निर्णायक चंद्रा मनराल और प्रभा नैथानी रहीं। प्रधानाचार्या मधु विग ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। इस मौके पर सुनीता, रानी, नीतू, अपर्णा, तनुजा, सीमा, मीना, लक्ष्मी, दिनेश, विजय विग आदि मौजूद रहे। (संवाद)