फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने होटल संचालक पर चलाई गोली, इस वजह से शुरू हुआ था विवाद, लोगों में दहशत

Sat, 30 Dec 2023 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के घटगढ़ में देर रात पर्यटकों व रिसोर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद में पर्यटकों ने एक रिसॉर्ट संचालक पर गोली चला दी। घायल रिसॉर्ट संचालक का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के घटगढ़ क्षेत्र में देर रात आपसी विवाद के चलते पर्यटकों व रिसोर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद में हरियाणा के पर्यटकों ने घटगढ़ निवासी रिसॉर्ट संचालक पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से रिसॉर्ट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पर्यटक भी चोटिल हैं। घायल रिसॉर्ट संचालक का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात 12 बजे घटगढ़ क्षेत्र में गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हरियाणा से आए पर्यटकों व स्थानीय रिसॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान  हरियाणा निवासी पर्यटक ने अपनी रिवाल्वर निकालकर रिसॉर्ट संचालक पर फायर कर दी। इस दौरान रिसॉर्ट संचालक अरविंद कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

ये पढ़ें- Uttarakhand: कौन होता है हाईकोर्ट...वायरल हो रहा वीडियो, उत्तराखंड के इस मंत्री ने पार कर दी सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल रिसॉर्ट संचालक को 108 के माध्यम से हल्द्वानी व अन्य घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भिजवाया। मामले में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है। अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें