फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सिंचाई नहर में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Dec 2023 01:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में सिंचाई नहर में एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस ने शव को नहर से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में सिंचाई नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देर रात पुलिस ने शव को नहर से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


मोहल्ला मोती महल निवासी (28 वर्षीय) हिमांशु पुत्र स्व. हरीश रविवार की रात खाना खाकर घर से टहलने को निकाला था। काफी देर तक हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। तलाश में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने हिमांशु का शव भवानीगंज सिंचाई की नहर से बरामद किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।        

कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टता युवक के अधिक नशे में होने के कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक हिमाशु का 2 माह का बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें