फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मानसिक रूप से बीमार किशोरी से हैवानियत, दुष्कर्म से गर्भवती हुई पीड़िता, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Mon, 25 Dec 2023 01:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रुद्रपुर में एक शादीशुदा युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी हुई। 
 
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार किशोरी से हैवानियत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एक शादीशुदा युवक ने मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए तो पांच महीने की गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


शहर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ डेढ़ साल से किराए पर रह रही है और मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रहने वाला गजेंद्र उर्फ गणेश उसकी 14 साल की बेटी को डरा धमका कर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है।

परिजनों ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसको इस मामले की जानकारी हुई है। उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं। आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें