फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर से पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Tue, 06 Aug 2024 05:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

सोते हुए युवक को सांप ने काट लिया। परिजन युवक को तुरंत चिकित्सालय ले गए, जहां उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक को सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर से पैतृक गांव गए युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


ग्राम टेड़ा निवासी राहुल रावत (22 साल) पुत्र हिम्मत सिंह रावत अपने पैतृक गांव सल्ट के देवायल गया था। सोमवार की देर रात सोते हुए उसे सांप ने काट लिया। परिजन युवक को तुरंत बाजपुर चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते मे ही राहुल ने दम तोड़ दिया। राहुल के शव को रामनगर चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन


Dehradun: सेलाकुई में खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिरा छह साल का बच्चा, माैत से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि युवक को हाथ में सांप ने काटा है और दांत के निशान के हिसाब से उसको करैत प्रजाति के सांप ने काटा है। जो अत्यंत जहरीला होता है। राहुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें