बेटियां खोल सकती हैं राज
पड़ोसियों और मकान मालिक के अनुसार घटना के दिन बेटियां घर पर थीं। उधर पुलिस की जांच पति पर टिक गई है। पुलिस अफसाना की दोनों बेटियों को भी ढूंढ रही है। बेटियां बता सकती हैं कि उस दिन क्या हुआ था। उधर पुलिस पूछताछ के लिए रुद्रपुर में डेरा डाले हुए है। आरोपी के आगरा भागने की बात सामने आ रही है।
मकान मालिक ने नहीं कराया था सत्यापन
मकान मालिक गंगा राम ने मकान किराये पर देने से पहले सौरभ राज का सत्यापन नहीं कराया था। मृतका अफसाना और सौरभ के बारे में पुलिस ने गंगा से पूछताछ शुरू की तो पता लगा कि उसके पास न तो अफसाना की आधार कार्ड की फोटो है। गंगा राम को तो अफसाना के पति का नाम तक पता नहीं था।
अफसाना की सबसे बड़ी राजदार है संतोष
अफसाना जिस घर में किराये पर रहती है, उसी घर से कुछ दूरी पर संतोष भी किराए पर रहती हैं। दोनों साथ मजदूरी करने जाती थीं और अच्छी सहेलियां थीं। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में गंगा राम ने किया। इसके बाद पुलिस ने भी संतोष से पूछताछ की। माना जा रहा है कि संतोष ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है।
जानवर के मरने की दुर्गंध समझकर नजरअंदाज करते रहे
गंगा राम का दो मंजिल मकान के अगले हिस्से में उनका बेटा रहता है। घर के पिछले हिस्से में गंगा राम रहते हैं। गर्मी की वजह से कमरा बेहद गर्म था और 48 घंटे से अधिक वक्त से पड़ी लाश की दुर्गंध पूरे मोहल्ले में फैल गई थी। लोग इस बदबू को मरे जानवर की समझकर नजरअंदाज करते रहे।