हल्द्वानी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर में कई कार्यक्रम हुए। गुरुओं की महिमा बखान हुआ।
हिमालय संगीत शोध समिति की ओर से संगीत संध्या में कलाकारों ने विभिन्न रागों में भजन प्रस्तुत किए। प्रथम भट्ट, उन्नति भट्ट, देवांश पांडे, देवांशी पांडे, काश्वी पाठक, प्रियांशी शर्मा, आरोही भट्ट, दिव्यांशी मौर्य, वरुणिका शर्मा ने गुरु वंदना मोहे लागी लगन गुरु चरनन का गायन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत शिक्षिका मोनिका किलकोटी, संगीतज्ञ डा. पंकज उप्रेती, आचार्य धीरज उप्रेती ने किया। स्वर संगम हल्द्वानी के कार्यक्रम में पूर्वी, पार्थ, तनिष्क, रणविजय सिंह, प्रियांश मठपाल, शुभम नैनवाल, हरीश चंद्र पंत, विनीता पांडे, डॉ. मुकेश चन्द्र पंत, जयंत मलकानी आदि मौजूद रहे।
भारतीय गौ क्रांति मंच से जुड़े सदस्यों ने पिपलेश्वर महादेव मंदिर पटेल चौक में पदाधिकारी और गौ भक्तों ने धेनु मानस का पाठ किया और भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। इस मौके पर ललित किशोर पांडे, विशंभर दयाल पांडे, मंजू शर्मा, पुष्पा पाठक, बसंती तिवारी, राधा नैनवाल, अंजलि आदि थे।
प्राचीन श्रीराम मंदिर में हवन, पूजन किया गया। इस मौके पर पंडित भास्कर जोशी, पंडित विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. अंजलि चंद्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए।
गुरु पूर्णिमा के मौके पर मस्जिद के इमाम का सम्मान
हल्द्वानी। गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मस्जिद उमर के इमाम मौलाना मुकीम कासमी को सम्मानित किया। मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी महबूब अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता उजाला नगर स्थित मस्जिद उमर पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर मौलाना मुकीम को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोहम्मद इलियास, राजा, कमाल, तनवीर आलम, मोहम्मद गुफरान आदि मौजूद रहे।