फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल में मेरठ और नैनीताल ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही अखिल भारतीय ओपन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग में मेरठ और महिला वर्ग में नैनीताल की टीम ने बाजी मारी। विजेता और उप विजेता टीमों को मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के मुकाबले में मेरठ ने देहरादून को 69-64 अंकों से पराजित किया। महिला वर्ग में डी कैंप नैनीताल की टीम ने मसूरी को 46-22 अंकों से हराया। प्रतियोगिता के निर्णायक समीर अली, विनोद सिंह, अभिषेक साह व अरुण बुधानी रहे। यहां डीएसए के उपसचिव भूपेंद्र सिंह बिष्ट, कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ.नागेंद्र प्रसाद शर्मा, अमतुल्स स्कूल के उप प्रधानाचार्य डॉ.मनोज सिंह बिष्ट, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, आनंद सिंह खंपा, मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें