फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: युवती से फोन पर बातचीत करना पड़ा महंगा, तीन लड़कों ने युवक को फोन करके बुलाया...फिर बंधक बनाकर पीटा

Mon, 08 Jul 2024 09:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी युवक ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
युवती से फोन पर बातचीत करना पड़ा महंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी के ऊंचापुल निवासी युवक ने तीन लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवकों ने किसी युवती से फोन पर बातचीत करने की वजह से मारपीट की। घटना 12 मई की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक महेश सिंह डीनिया ने बताया कि राहुल रावत, सुशील कनवाल और शुभम भंडारी ने 12 मई की शाम उसे फोन करके हनुमान मंदिर के पास बुलाया। वहां पहुंचने के बाद रात करीब सात बजे तीनों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किसी लड़की का नाम बताया और कहा कि वह उसे फोन और व्हाट्सएप पर क्यों बात करता है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- kaladhungi: तेज बारिश और अंधेरे के बीच जंगल में खोए चार दोस्त, श्मशान दिखा तो सोचा...फिर ऐसे फरिश्ता बनी पुलिस
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों युवकों ने बंधक बनाकर पीटा और जान से मारने के इरादे से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और युवक को बचाया। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें