उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा से अजय टम्टा और कांग्रेस से प्रदीप टम्टा समेत सात प्रत्याशी मैदान में हैं।
7 प्रत्याशी हैं मैदान में
अजय टम्टा : भाजपा
प्रदीप टम्टा : कांग्रेस
नारायण : बसपा
अर्जुन देव : यूकेडी
किरन आर्या : उपपा
ज्योति प्रकाश टम्टा : बहुजन मुक्ति पार्टी
प्रमोद कुमार : उत्तराखंड पीपुल्स पार्टी
विधानसभा का गणित
अल्मोड़ा लोकसभा सीट की सीमा चीन-नेपाल से लेकर गढ़वाल और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से लगती है। 14 विधानसभाओं वाली लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीटें पिथौरागढ़, धारचूला, द्वाराहाट, अल्मोड़ा और लोहाघाट पर कांग्रेस विधायक काबिज हैं जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत समेत नौ सीटों पर भाजपा विधायक सत्तासीन हैं।
राजपूत वोटर महत्वपूर्ण
अल्मोड़ा लोकसभा सीट स्वर्ण मतदाता ही जीत की पटकथा लिखने का काम करते हैं। इसमें भी की फैक्टर राजपूत मतदाता है जो इस लोकसभा सीट पर करीब 55 प्रतिशत है जबकि 23 प्रतिशत ब्राह्मण, 22 प्रतिशत एससी-एसटी वोटर हैं।