मनमाना किराया मांग रहे वाहन स्वामी
अधिकतर केमू बस और टैक्सी वाहनों का लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण किया गया है। ऐसे में 16 से 21 अप्रैल तक यात्रियों को लेकर सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की संख्या सीमित रहेगी। ऐसे में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी से छूटे वाहनों के स्वामी वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए मनमाने किराये की मांग करने लगे हैं। नाम न बताने की शर्त पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने कहा कि पूर्व में जिले के आंतरिक हिस्सों में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए एक टैक्सी वाहन का किराया ढाई से 4000 रुपये तक लिया जाता था। अब चार से 8000 रुपये किराया मांगा जा रहा है, इसे चुकाना मजबूरी है।
केस -1
रानीखेत के विशालकोट निवासी पान सिंह करायत ने कहा कि 19 अप्रैल को बेटे का विवाह होना है। बरातियों के लिए 10 वाहनों की अनुमति मांगी गई थी लेकिन सिर्फ चार वाहनों की ही अनुमति मिली है।
केस -2
बासुलीसेरा निवासी नंदन सिंह बोरा ने कहा कि 18 अप्रैल को बेटे की शादी के लिए वाहन नहीं मिल रहे। इसके लिए जूझना पड़ रहा है। वाहन न मिले तो सीमित बरातियों के साथ दुल्हन लेने जाना होगा।
केस -3
बासुलीसेरा निवासी नंदन सिंह बोरा ने कहा कि 18 अप्रैल को बेटे की शादी के लिए वाहन नहीं मिल रहे। इसके लिए जूझना पड़ रहा है। वाहन न मिले तो सीमित बरातियों के साथ दुल्हन लेने जाना होगा।
केस -4
रानीखेत निवासी बाल सिंह खाती ने कहा कि सीमित वाहनों की अनुमति मिली है। ऐसे में न तो रिश्तेदार और न बराती विवाह में शामिल हो पा रहे हैं।