फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूछड़ी में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 26 Mar 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज स्थित ग्राम पूछड़ी में लंबे समय से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। आए दिन तेंदुआ गांव के कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पूछड़ी के ग्रामीण हिमांशु रावत ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ आए दिन पालतू और लावारिस कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में तेंदुआ लोगों पर भी हमला कर सकता है। ऐसे में ग्रामीण अंधेरा होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हो हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। रेंजर डीएन सुनाल ने बताया कि टीम ने पूछड़ी क्षेत्र में गश्त को बढ़ा दिया है। लिखित सूचना मिलने के बाद पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें