नैनीताल। आगामी फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। मनोरा रेंज के पटवाडांगर और देवीधूरा क्षेत्र में सूखे पत्ते व पिरूल को नियंत्रित तरीके से जलाया जा रहा है। यह कार्य विशेष रूप से सड़कों और स्कूल क्षेत्रों के आसपास प्राथमिकता से किया जा रहा है। नैनीताल-हल्द्वानी सड़क पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि कंट्रोल बर्निंग के साथ ग्रामीणों को वनाग्नि से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।