हल्द्वानी। न्यूरो साइंसेज की ओर से आयोजित यूपीयूके न्यूरोकॉन नौकुचियाताल स्थित रिजॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट और युवा पेशेवरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में तंत्रिका विज्ञान में नवीनतम प्रगति और नवाचारों पर बहुमूल्य दृष्टिकोण के संबंध में व्याख्यान दिया गया।
वैज्ञानिक सत्रों में डॉ. केके सूद, डॉ. दवे छाबड़ा, डॉ. विमल पालीवाल, डॉ. अवधेश जायसवाल और डॉ. राजेश वर्मा ने व्याख्यान दिए। डॉ. आरके महाजन, डॉ. महेश कुरियाल, डॉ. आरसी मिश्रा और डॉ. शशेंद्र सक्सेना को तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति में डॉ. महेश शर्मा, डॉ. अमित देव, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शिबा मलिक, डॉ. सुश्रीमीत कौर, डॉ. रजत गियाल, अभिषेक राज, लक्ष्मीकांत जोशी, अजय बजाज, डॉ. दीपक पंवार आदि शामिल रहे।