फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में ई-टिकट मशीनों की कमी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज में ई-टिकट मशीनों की कमी से बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है। वर्तमान में 55 से अधिक ई-टिकट मशीनों की कमी के चलते टिकट मैनुअल काटने पड़ रहे हैं। इससे रोडवेज की आय भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने मंडलीय प्रबंधक (संचालन) को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपा। कहा कि कुमाऊं मंडल के सभी डिपो में जरूरत के मुताबिक ई-टिकट मशीनें नहीं हैं। कुछ मशीनें अक्सर खराब रहती हैं, जिससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस कारण रोडवेज के कुमाऊं मंडल को प्रतिदिन लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूनियन नेता ने इसी माह अक्तूबर में नयी ई-टिकट मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे रोडवेज की आय बढ़ सके। इस संबंध में रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक यशपाल सिंह का कहना है कि मंडल में वर्तमान में ई-टिकट मशीनों की कमी के कारण कुछ बसों का मैनुअल टिकट के आधार पर संचालन किया जा रहा है। इसे देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय को 55 ई- टिकट मशीनें उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें