फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजवाल का दावा, हरक को कांग्रेस में लाने की कोशिश : कुंजवाल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा किया है कि भाजपा से हरक सिंह रावत को कांग्रेस में लाने की कोशिश की जा रही है और उनके साथ हरक का पूरा खेमा भी कांग्रेस में आएगा। कुंजवाल ने कहा कि इसके अलावा भाजपा के छह विधायक मेरे संपर्क में भी हैं, जबकि अन्य नेताओं के संपर्क में तमाम भाजपा विधायक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के कई विधायक भाजपा में रहते हुए चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं और कांग्रेस में आना चाहते हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाते समय भीमताल में वार्ता के दौरान कुंजवाल ने कहा कि हरक के मामले में पहले हरीश रावत नहीं मान रहे थे। इस कारण हरक कांग्रेस में नहीं आ पा रहे थे लेकिन हरक की हाल में हरीश रावत से हुई वार्ता से स्पष्ट है कि उनके और हरीश रावत के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं।
हरीश कर रहे गांव-गांव का दौरा, भाजपा हवाई दौरे तक सीमित
भीमताल। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि आपदा के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों को राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए लेकिन भाजपा यहां भी राजनीति से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षियों के दौरे को आपदा पर्यटन कह रही है दरअसल वह खुद ऐसा कर रही है और हवाई दौरों तक सीमित है जबकि हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जमीनी स्तर पर गांव का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के मार्ग बंद हैं। गांव में फंसी गर्भवती महिलाएं दर्द से तड़प रहीं हैं। गांवों की स्थिति बहुत ही दयनीय है लेकिन सरकार कुछ मुख्य मार्ग आंशिक रूप से खुलवाकर खुद की तारीफ और प्रचार में ज्यादा व्यस्त है।
विज्ञापन

अधिकारी तक कर रहे आपदा पर्यटन
भीमताल। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं की देखादेखी अब उनके अधिकारी भी आपदा के नाम पर सैर सपाटा कर रहे हैं। गत दिवस प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी यहां गौला पुल और काठगोदाम रेल लाइन का निरीक्षण कर गए, जबकि ये उनके विभाग ही नहीं थे। साथ ही वे कैंची धाम तक तो गए, लेकिन उससे चंद किलोमीटर आगे गरमपानी जाने की जरूरत नहीं समझी, जहां आपदा में तीन लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें