फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में लगे 13 साल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसटीएफ ने 13 साल बाद 10 हजार के इनामी बदमाश महेंद्र सिंह को पानीपत के पास रक्सेड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। उप पर 2008 में रामनगर क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक सप्ताह तक रामनगर, केलाखेड़ा, नानकमत्ता, भरतपुर राजस्थान और पानीपत हरियाणा में जाकर तफ्तीश की। बुधवार को एसटीएफ के हाथ सफलता लग गई।
ग्राम गैबुआ बरायल, थाना रामनगर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी पर आरोप लगा था कि उसने अपने पिता दलीप सिंह के साथ मिलकर 2008 में रामनगर क्षेत्र में कालू की गोली मारकर हत्या की दी थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। फरारी के दौरान दलीप सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि पुलिस महेंद्र की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ की पुलिस उपाधीक्षक डॉ. पूर्णिमा गर्ग का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। टीम में उप निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा, बृजभूषण गुरुरानी, हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र भगत, वेद प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल महेंद्र गिरी, लोकेंद्र सिंह, गुरवंत सिंह, महेन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह, मोहन असवाल शामिल रहे।
नाम बदलकर करता था खेत की रखवाली
हल्द्वानी। एसटीएफ के इंसपेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि पिता और बेटा कत्ल करने के बाद पंजाब चले गए थे। यहां दोनों ने गार्ड की नौकरी की। चार साल तक नौकरी करने के बाद पिता की मौत हो गई। इसके बाद महेंद्र पानीपत आ गया। यहां उसने अपना नाम राजू रख लिया और खेत की रखवाली का काम करने लगा। उन्होंने बताया कि जब एसटीएफ ने उसके एक भाई को पकड़कर पूछताछ की तो पुलिस पानीपत तक पहुंच सकी।
कैंटर चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस ने कैंटर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दो फरवरी 2019 को काबुल का गेट इंदिरानगर निवासी मो. आजम काकैंटर शनिबाजार गेट के पास से चोरी हो गया था। पुलिस ने मोहल्ला झमैय्या टोला, थाना रसूलपुर, जिला फिरोजाबाद निवासी शाहिद कुरैशी को 7 फरवरी 2019 को ही चोरी के कैंटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी आशिक अली उर्फ अटुवा उर्फ इमरान निवासी फिरोजाबाद फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बुधवार को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को लाइनपार, रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें