फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा- एक देश में दो कानून दूसरा पाकिस्तान...

Wed, 07 Feb 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने यूसीसी की पहल करने के लिए उत्तराखंड सरकार की सराहना की। कहा कि एक देश में शरीयत के मुताबिक दो कानून कतई नहीं हो सकते। एक देश में दो कानून दूसरा पाकिस्तान बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन
pravin togadia - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने विधानसभा में विधेयक पास कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पहल करने के लिए उत्तराखंड सरकार की सराहना की। कहा कि एक देश में शरीयत के मुताबिक दो कानून कतई नहीं हो सकते। एक देश में दो कानून दूसरा पाकिस्तान बनाने का प्रयास है। यूसीसी से यह सुनिश्चित हुआ है कि आने वाले समय में दूसरा पाकिस्तान खड़ा नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां पत्रकार वार्ता में डाॅ.तोगड़िया ने ज्ञानवापी आदि के सवालों के जवाब में कहा कि पहले उन्हें सपने में राम का धनुष नजर आता था, जो रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या में नजर आने लगा है। अब उन्हें सपने में डमरू, कृष्ण की बांसुरी दिखने लगे हैं। इसलिए काशी विश्वनाथ में शिव, मथुरा में कृष्ण के रूप में सपना सच होने वाला है।

2024 में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैंने हिंदुओं के दिल का चुनाव जीता है। दिल का जीतना कठिन है, चुनाव जीतना आसान है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें