फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: हल्द्वानी हिंसा और किसान आंदोलन का पर्यटन पर पड़ा असर, बुकिंग हो रही कैंसिल; सभी की बढ़ी चिंता

Mon, 19 Feb 2024 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब किसान आंदोलन के कारण नैनीताल में सैलानियों की आवाजाही कम हुई है। सप्ताहांत के मौके पर रविवार को पर्यटक स्थलों पर रौनक नहीं थी। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
nainital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बनभूलपुरा हिंसा के बाद अब किसान आंदोलन के कारण नैनीताल में सैलानियों की आवाजाही कम हुई है। सप्ताहांत के मौके पर रविवार को पर्यटक स्थलों पर रौनक नहीं थी। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

फरवरी में वेलेनटाइन वीक पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रहता था। पर आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा से पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ा और सैलानियों ने पहाड़ का रुख नहीं किया। हल्द्वानी हिंसा मामला ठंडा होने के बाद अचानक किसान आंदोलन शुरू हो गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों को जेल भेजा, प्रशासन की बढ़ी चिंता; अब शिफ्ट किए जाएंगे कैदी
 

विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब में किसान आंदोलन का असर ज्यादा होने से इन राज्यों के सैलानी नैनीताल कम आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को वीकेंड में होटल और पर्यटक स्थल सूने रहे। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा व नोएडा बार्डर सील है। किसान आंदोलन का प्रतिकूल असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा रहा है। वीकेंड पर भी 15-20 फीसदी ही कमरे लग रहे हैं जबकि इन दिनों कमरों के रेट भी कम हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें