फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मरीज या लारवा मिला तो सीएमओ होंगे जिम्मेदार: सीएम

Tue, 30 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने शिविर लगाकर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम व बचाव की जानकारी लोगों को देने को भी कहा।
विज्ञापन


सीएम सोमवार को वीसी के जरिये अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मलिन बस्तियों में लोगों को डेंगू के बारे में शिविर लगाकर जानकारी दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निगम और नगर पंचायत  अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन सफाई के साथ ही साप्ताहिक सफाई की  व्यवस्था भी कराएं।। कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो। समय-समय पर फागिंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने नगर निगम तथा नगर पालिका क्षेत्रों के अंतर्गत घरों के कूलरों की सूची बनाने और उनकी सफाई की निगरानी करने को भी कहा। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में गमलों व कूलरों की नियमित सफाई कराने, स्वयं सेवी  संस्थाओं के माध्यम से रक्तदान शिविर आयोजित कराने, जिले के सभी ब्लड बैंकों में प्रचुर मात्रा में ब्लड रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राजकीय चिकित्सालयोें, बेस चिकित्सालय तथा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में विशेष डेंगू वार्ड स्थापित कर उन्हें चालू किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अस्पतालों में प्लेटलेट्स जांच की व्यवस्था कराएं।

उन्होंने मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में प्लेटलेट्स की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी जिले में डेंगू का लारवा या मरीज पाया जाता है तो इसके लिए सीएमओ सीधे उत्तरदायी होंगे।

वीसी में एडीएम आरडी पालीवाल ने बताया कि जिले में डेंगू के 31 मरीज चिह्नित किए गए हैं। जिनमें से 5 रोगी नैनीताल और शेष ऊधमसिंह नगर एवं उत्तरप्रदेश के हैं। उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में डेंगू वार्ड बनाए जा चुके हैं।

चिह्नित मरीजों का इलाज इन्हीं वार्डों में किया जा रहा है। बैठक में सीएमओ डॉ. एलएम उप्रेती, उप नगर आयुक्त नीरज जोशी, ईओ लालकुंआ राजू नबियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें