होलिका दहन 24 की शाम 6:34 से 7:55 बजे तक होगा
24 मार्च को प्रदोष काल में भद्रा होने के कारण भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जा सकता है। ज्योतिषों के अनुसार इस दिन प्रदोष काल सायं 6:34 से 7:55 बजे तक है। अतः इस समय होलिका दहन करना श्रेयस्कर है। भद्रा उसी रात 11:14 बजे से समाप्त हो जाएगी।
पर्व निर्णय सभा ने बताया 26 को होगी होली
पर्व निर्णय सभा के अध्यक्ष पंडित जगदीश चंद्र भट्ट ने बताया कि होली पर्व उदयापिनी प्रतिपदा में होती है इसलिए भाष्कर और रामदत्त पंचाग के अनुसार छरड़ी होली पर्व 26 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य और ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि होली 26 मार्च को होगी।
रामलीला कमेटी के महंत ने कहा-काशी विश्व पंचाग में 25 को है होली
श्रीरामलीला कमेटी हल्द्वानी के महंत गोपाल दत्त भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी में प्राचीन होलिका दहन स्थल और पटेल चौक में रविवार 24 मार्च की रात 11:30 बजे होलिका दहन होगा। बताया कि काशी विश्व पंचाग के अनुसार सोमवार 25 मार्च को रंग खेला जाएगा।