फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबास: हल्द्वानी के हिमांशु पांडेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, पिछले साल सीडीएस की परीक्षा में किया था टॉप

Mon, 11 Dec 2023 10:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में एक वर्ष का प्रशिक्षण कर पासआउट हुए। उन्हें जम्मू एवं कश्मीर में तैनाती मिली है। 
विज्ञापन
हिमांशु पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीडीएस परीक्षा 2022 में टॉप करने वाले हल्द्वानी के पूरनपुर कुमेटिया (लामाचौड़ खास) निवासी हिमांशु पांडे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में एक वर्ष का प्रशिक्षण कर पासआउट हुए। उन्हें जम्मू एवं कश्मीर में तैनाती मिली है। हिमांशु की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


हिमांशु मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सेराघाट निवासी हैं। उनके पिता कमल पांडे प्राइवेट फर्म में काम करते हैं और मां दुर्गा देवी गृहणी हैं। हिमांशु की बहन भावना पांडे एसबीआई गुजरात में पीओ और छोटा भाई योगेश पांडे कुमाऊं विवि से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। हिमांशु बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे। 

अपने सपने को पूरा करने के लिए हिमांशु ने कड़ी मेहनत की और सीडीएस परीक्षा में टॉप किया। उन्हें गोरखा राइफल ग्वालियर यूनिट मिली है।  हिमांशु की उपलब्धि पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, देव बिष्ट, भुवन पांडे, हरीश पांडे, विनोद जोशी, पंकज जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लखविंदर सिंह, राजू पांडे, सोनू खर्कवाल, नीरज जोशी, किशन पांडे, दीपक, सूरज जोशी, डीके पांडे, रोहित आदि ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें