फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे आया गाय का झुंड: यात्रियों में मची खलबली, लोको पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक...और फिर

Wed, 15 Nov 2023 12:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से काठगोदाम आती है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन लालकुआं से चलकर मोटाहल्दू पहुंची कि तभी सामने गायों का झुंड आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इमरजेंसी ब्रेक लगते ही यात्रियों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
गाय - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस के आगे मंगलवार सुबह मोटाहल्दू में गाय का झुंड आ गया। लोको पायलट के इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही यात्रियों में खलबली मच गई। व्हील स्लिप होने पर एक और इंजन जोड़कर ट्रेन को काठगोदाम रवाना किया गया। इस बीच कई यात्री ट्रेन से उतरकर अन्य साधनों से हल्द्वानी की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन


बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से काठगोदाम आती है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन लालकुआं से चलकर मोटाहल्दू पहुंची कि तभी सामने गायों का झुंड आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इमरजेंसी ब्रेक लगते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। ट्रेन के रुकते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मशक्कत कर गाय के झुंड को हटाया।

लोको पायलट ने ट्रेन रवाना करने की अनुमति गार्ड से ली, लेकिन चढ़ाई के चलते इंजन के व्हील स्लिप करने लगे। इस वजह से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। इस पर पायलट ने घटना की सूचना लालकुआं स्टेशन को दी। यात्री ट्रेन चलने का इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन


बाघ और शताब्दी एक्सप्रेस देरी से हल्द्वानी पहुंची
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बाघ और शताब्दी एक्सप्रेस नियत समय से लेट पहुंची। चोरगलिया रोड रेलवे क्राॅसिंग 52 मिनट और राजपुरा रेलवे क्राॅसिंग करीब आधा घंटा बंद रही। इसके चलते मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया।बाघ एक्सप्रेस का काठगोदाम स्टेशन पहुंचने का समय सवा नौ बजे है, ट्रेन करीब एक बजे पहुंची। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस का 11:55 का पहुंचने का समय है, यह ट्रेन एक बजकर दस मिनट पर पहुंची। इस बीच चोरगलिया रोड रेलवे कॉसिंग 11:22 बजे बंद हो गई थी, जो 12:14 बजे खुली। इस कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें एंबुलेंस समेत अन्य वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें