फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन खुला, धनगढ़ी गेट पर हुआ पर्यटकों का स्वागत, ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

Wed, 15 Nov 2023 10:31 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन बुधवार को पर्यटको के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक इस जोन में डे विजिट के अलावा रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
ढिकाला जोन खुला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन बुधवार को पर्यटको के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक इस जोन में डे विजिट के अलावा रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे।

 

स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट व पार्क के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने रिबन काटकर हरी झंडी दिखाते हुए भ्रमण पर आए पर्यटकों के कैंटर वाहन को रवाना किया। 

 

बता दें कि बरसात के दौरान 15 जून को हर वर्ष ढिकाला जोन बंद कर दिया जाता है और 15 नवंबर को इसे खोला जाता है। पार्क निदेशक डॉ धीरज पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्क प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी करने के बाद इसे खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज पहले दिन कैंटर एवं जिप्सी वाहनों में पर्यटक इस ज़ोन के भ्रमण के लिए रवाना हुए।

 

बताया कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखने के साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।  पार्क के नियमों की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही बताया कि इस बार पार्क के अंदर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। पार्क में नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष भारी संख्या में देसी व विदेशी पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं तो वही पहले दिन भ्रमण पर रवाना हुए। पर्यटक काफी उत्साहित दिखे तो वही भ्रमण के दौरान कई पर्यटकों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ ही विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों की भी दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें