फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: कहीं खत्म हो गया नमक...तो कहीं चीनी के लिए भटकते दिखे लोग, नहीं मिला जरूरत का सामान

Fri, 16 Feb 2024 11:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी हिंसा के सप्ताहभर बाद दो घंटे की रियायत मिलने पर लोग सुबह नौ बजे घरों से अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाहर निकले। दुकानों पर रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए भीड़ जुटने पर कई लोगों को नमक, चीनी, आटा चावल भी पर्याप्त नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
हल्द्वानी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी हिंसा के सप्ताहभर बाद बृहस्पतिवार को दो घंटे की रियायत मिलने पर लोग सुबह नौ बजे घरों से अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाहर निकले। इस दौरान बॉर्डर के इलाकों से आवाजाही बंद रहने से लोगों को कर्फ्यूग्रस्त इलाकों की दुकानों पर ही निर्भर रहना पड़ा। सीमित दुकानों पर रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए भीड़ जुटने पर कई लोगों को नमक, चीनी, आटा चावल भी पर्याप्त नहीं मिल पाया, जिससे परेशान हुए लोग लाइन लगाकर भी जरूरत का सामान पूरी तरह नहीं खरीद सके। ऐसी आपाधापी में मजदूर वर्ग के कई लोगों के पास तो जरूरत का सामान खरीदने के लिए पैसे तक नहीं थे।

बृहस्पतिवार को दो घंटे की छूट तो मिली, लेकिन कर्फ्यूग्रस्त इलाकों के बॉर्डर वाले क्षेत्र में पाबंदी रहने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुरक्षा के चलते बाहर और अंदर दोनों ही तरफ से आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। क्षेत्र के अनस ने बताया कि वह कपड़े की दुकान में मजदूरी करता है। अपने घर का इकलौता कमाने वाला है। घर पर बूढ़ी मां और पिता के अलावा दो छोटी बहनों के लिए वह राशन की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इधर कई दूसरे मजदूरों की भी यही समस्या थी।

ये पढ़ें- Haldwani:...फिलहाल नैनीताल जिले में हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड की संपत्ति होगी कुर्क, जानें क्या बोले SSP

विज्ञापन
विज्ञापन

आईकार्ड दिखाने पर बच्चों को मिली परीक्षा देने जाने की इजाजत
कर्फ्यूग्रस्त इलाके से परीक्षा देने जा रहे बच्चों को स्कूल का पहचान पत्र या परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाने पर आवाजाही की इजाजत दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को कार्ड दिखाकर छूट दी जा रही है, जबकि कर्फ्यूग्रस्त इलाकों के स्कूलों में परीक्षा की पाबंदी अब भी जारी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें