फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Riots: अब तक 42 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, कुर्की भी होगी

Thu, 15 Feb 2024 11:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Haldwani Violence News: बनभूलपुरा हिंसा के सातवें दिन एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बृहस्पतिवार देर शाम बताया कि हल्द्वानी हिंसा मामले में अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
हल्द्वानी हिंसा के बाद तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी हिंसा के बाद से फरार चल रहे मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के विदेश भागने की आशंका के बीच पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। इनके समेत नौ लोगों के घरों की कुर्की भी होगी। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। हिंसाग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन के आदेश के बाद कर्फ्यू में सशर्त दी गई छूट के बाद इलाके में फिलहाल शांति है। कुछ दुकाने भी खुलीं लेकिन यहां से लोगों को क्षेत्र से बाहर नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन


सनसनीखेज खुलासा: हल्द्वानी हिंसा में नहीं मारा गया था प्रकाश कुमार, पुलिसकर्मी ने की थी हत्या; SSP ने खोला राज

बनभूलपुरा हिंसा के सातवें दिन एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बृहस्पतिवार देर शाम बताया कि हल्द्वानी हिंसा मामले में अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोइद के नेपाल भागने की आशंका के बीच पुलिस की टीमें सीमा पर सक्रिय हैं और सुरक्षा एजेंसियों को भी जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा फरार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 83 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी, इसके लिए पुलिस ने वारंट ले लिया है। इससे पहले डीएम के आदेश पर बनभूलपुरा इलाके में कुछ क्षेत्रों में दो से सात घंटे की छूट दी गई।

विज्ञापन

इस दौरान लोग घर से बाहर निकले और राशन, दवा समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। जिलाधिकारी ने भी बनभूलपुरा इलाके का दौरा कर हालात की जानकारी ली। मलिक के बगीचा से मलबा हटाने का काम लगातार दूसरे दिन भी जारी है। बृहस्पतिवार को ध्वस्त किए गए अवैध मदरसा और नमाज स्थल का मलबा हटाया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

डीएम के आदेश पर बनभूलपुरा थाना में सिटी मजिस्ट्रेट का कैंप कार्यालय खोला गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि जिससे अगर किसी को मेडिकल समेत अन्य आवश्यक कार्य हैं, उस पर तत्काल कार्रवाई कर मदद पहुंचाई जा रही है। जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि लोगों को राशन, सब्जी आदि सभी आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इंटरनेट बहाल, लेकिन स्पीड धीमी

हिंसाग्रस्त क्षेत्र में सात दिन बाद इंटरनेट सुविधा बहाल कर दी गई है लेकिन स्पीड बेहद धीमी है। इधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन से लिए गए फोटो और वीडियो अपने कब्जे में ले लिए हैं। इन वीडियों में हिंसा फैलाते नजर आ रहे लोगों की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

हल्द्वानी हिंसा में नहीं, सिपाही ने मारा था प्रकाश को

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के अगले दिन आंवला गेट गौला बाई पास के पास मिले शव की शिनाख्त बिहार निवासी प्रकाश के रूप में हुई थी। आशंका जताई जा रही थी कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने इसे गोली मारी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के तहत की गई है। पुलिस के सिपाही ने इसे तमंचे से गोली मारी थी। उसकी पत्नी से इसके अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें