फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर है अब्दुल मलिक: बार-बार बदल रहा बयान; सबूत जुटाने के लिए आरोपी को दूसरे राज्य ले जा सकती है पुलिस

Wed, 28 Feb 2024 11:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Abdul Malik: बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। मलिक बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस हर कहानी और बयान की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। मलिक कई कहानियां गढ़ रहा है, बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस हर कहानी और बयान की जांच कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने मलिक को उपद्रव की कई वीडियो फुटेज दिखाईं। उसे कई जगह लेकर गई। जल्द ही पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए मलिक को अन्य राज्य भी ले जाया जा सकता है। पूछताछ में मलिक से हिंसा, उसकी संपत्ति, उसके फरार चल रहे बेटे मोईद और पत्नी साफिया को लेकर पूछताछ की गई है।

गिरफ्तारी के बाद मलिक ने गुमराह करने के लिए पुलिस को कई कहानियां सुनाईं। हिंसा मामले की पूछताछ के लिए मलिक को हिंसाग्रस्त क्षेत्र में ही ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मलिक से उपद्रव को लेकर सवाल किए गए तो मलिक बार-बार नई कहानियां सुनाता रहा। कई बार उसने अपने बयान बदले। पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उपद्रव के दिन अपनी उपस्थिति हल्द्वानी में न होना बताया। इसे साबित करने के लिए उसने पुलिस के सामने कई तथ्य भी रखे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: अब मलिक का जेल से बाहर निकलना मुश्किल, इस धारा में मिल सकती है उम्रकैद की सजा; जानें क्या है यूएपीए

सूत्रों के अनुसार, पुलिस इन तथ्यों की पुष्टि करने के लिए जल्द ही मलिक को देहरादून, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में ले जा सकती है। यहां साक्ष्य जुटाए जाएंगे। उधर मलिक से उसकी संपत्ति और मोईद के बारे में पूछताछ की गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

मलिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। कई अहम बातें सामने आ रही हैं। हिंसा से जुड़े कई सवालों को लेकर पूछताछ की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -पीएन मीणा, एसएसपी नैनीताल।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें