फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: अतिक्रमण ढहाने गई पुलिस पर पथराव, थाना फूंका, कोतवाल समेत 50 पुलिसकर्मी घायल

Thu, 08 Feb 2024 09:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand News: हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान गुरुवार को बवाल मच गया। पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया और जेसीबी मशीन तोड़ी। बवाल के कारण पुलिस को करीब 15 मिनट तक काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन
बनभूलपुरा में अतिक्रमण तोड़ने गई पुलिस टीम पर भारी पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में गुरुवार को बवाल हो गया। मलिक के बगीचे में अवैध कब्जे तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 50 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। वहीं शाम तक जारी आगजनी की घटना के बीच पुलिस को उपद्रवियों को भगाने के लिए पैर में गोली मारने के आदेश भी जारी हो गए। इसी बीच फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है।

विज्ञापन


Haldwani Riots: बवाल, पथराव और आगजनी...क्यों धधक उठा हल्द्वानी, 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी। शाम को पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई। इस बीच दोबारा अतिक्रमण टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। नगर निगम के ट्रैक्टर को पलट दिया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी पथराव जारी रहा।

वहीं, हल्द्वानी में बिगड़े हालातों को देखते हुए अगले आदेशों तक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें