फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
दोनहरिया स्थित किराना स्टोर में लगी आग।
विज्ञापन
हल्द्वानी। दोनहरिया स्थित परचून की दुकान में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। दमकल टीम ने आग को काबू में किया लेकिन दुकान में रखे चार लाख रुपये और लाखों का सामान जल गया। आशंका है कि आग शॉर्टसर्किट के चलते लगी होगी।
विज्ञापन

दोनहरिया निवासी राजेंद्र शर्मा की घर से दो सौ मीटर की दूरी पर दुकान है। देर रात दुकान में आग लगने की सूचना टेंपो चालक ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने दमकल टीम को बुलाया। इस बीच दुकानदार भी मौके पर पहुंच गया लेकिन दुकान में रखी नकदी, तीन फ्रिज, एलईडी, इंटवर्टर बैटरी आदि सामान जल गया। दुकानदार ने बताया कि उसके तीन अन्य भाई भी दुकान करते हैं। तीनों ने भुगतान के लिए अपना अपना पैसा दिया था। शुक्रवार को पैसा अन्य व्यवसायियों को देना था। उसने दुकान का बीमा भी नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें