फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएनजी क्रिकेट एकेडमी बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-14 जिला लीग का फाइनल मैच जीएनजी एकेडमी हल्द्वानी ने 32 रन से जीत लिया। टीम ने कड़े मुकाबले में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को शिकस्त दी।
विज्ञापन

जीएनजी एकेडमी के कप्तान मनमोहन भंडारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर टीम ने 148 रन बनाए। कप्तान मनमोहन भंडारी ने 63 गेंद में 10 चौके की मदद से 61 रन बनाए। कुशाग्र पांडे ने पांच चौके की मदद से 26, हर्षल गहतोड़ी ने 10 रनों का योगदान दिया। हिमालयन के लिए पंकज भट्ट ने चार, पीयूष जोशी, देवानंद जोशी और प्रियांशु फर्त्याल ने एक-एक विकेट लिया।
हिमालयन क्रिकेट एकेडमी की टीम 28.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई। हिमालयन के लिए देवानंद जोशी ने 22, मोहित जोशी ने 14, चैतन्य लोहनी ने 12 रनों का योगदान दिया। जीएनजी क्रिकेट एकेडमी के लिए हर्षित पड़ियार ने तीन दीक्षांत, मनमोहन, कोनार्क ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। मैन ऑफ द मैच मनमोहन भंडारी और मैन ऑफ द सीरीज हर्षित पड़ियार को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गोविंद भंडारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हर्ष पांडे रहे। अंपायर मुकुल कुमार और विकास उपाध्याय और स्कोरर हरप्रीत सिंह और अजय भट्ट रहे। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख भोला दत्त भट्ट , बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने विजेता और उपविजेता को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव जगदीश बोरा, किशन अनेरिया, मनोज पंत, हर्ष गोयल, नीरज वर्मा, अमित बिष्ट, सचिन बेलवाल, गजेंद्र रावत, भूपेश कन्नौजिया, मनोज सांगडी, प्रदीप बिष्ट, मो. रेहान, त्रिलोक जीना, ब्रजेश, शैलेंद्र कुमार, विजय कुकसाल, मनोज भट्ट, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें