हल्द्वानी। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में अब तक 350 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। सोमवार से तीनों संकायों में प्रवेश किए जाएंगे। महाविद्यालय में पांच प्राध्यापकों की भी नियुक्ति कर दी गई है।
प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से तीनों संकायों में प्रवेश किए जाएंगे। अब तक एक ही संकाय पर प्रवेश किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि निदेशालय ने महाविद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र और वाणिज्य के प्राध्यापकों की तैनाती की गई है।
एमबीपीजी में दो प्राध्यापकों ने संभाला कार्यभार
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शिक्षाशास्त्र विभाग में दो प्राध्यापकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्राचार्य प्रो. बीआर पंत ने बताया कि शनिवार को डॉ. मनीषा गहतोड़ी और डॉ. दिनेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एक अन्य प्राध्यापक रुचि आर्या का भी स्थानांतरण एमबीपीजी कॉलेज में हुआ है।