फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। चोरगलिया के जगतपुर रेशम बाजार निवासी युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी दो महीने बाद शादी होने वाली थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस जहर खाकर जान देने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बरेली के भोजीपुरा शाही के मूल निवासी देवीदास यहां चोरगलिया के जगतपुर रेशम बाजार में रहते हैं। पुलिस के अनुसार उनकी 21 साल की बेटी नीरज की मंगलवार रात हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे लेकर बेस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार भाई-बहनों में नीरज दूसरे नंबर की थी। उसकी शादी तय हो गई थी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें