रामनगर (नैनीताल)। बैलपड़ाव के पास बंदरजूड़ा में एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बंदरजूड़ा निवासी युवती मंगलवार दोपहर घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। घटता का पता चलते ही परिजनों में खलबली मच गई और वे उसे रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मां ने बताया कि उसकी पुत्री मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी भूपाल पौड़ी ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।